उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी ओणम की बधाई

देश में कोरोना महामारी के बीच त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है।इसके मद्देनजर मंगलवार को दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार ओणम मनाया जाएगा।जिसको देखते हुए देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiya Naidu) ने देशवासियों को बधाई प्रेषित की है।

उन्होंने अपने फेसबुक के माध्यम से अपना संदेश साझा किया है।उन्होंने कहा कि आप सभी को ओणम की शुभकानाएं।इस अवसर पर हम केरल के महान राजा महाबली को याद करते हैं।हम सभी को इस दिन सत्य,ईमानदारी, स्वार्थहीन कर्म- निष्ठा और त्याग के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *