देश में कोरोना का कहर जारी है। तमाम शीर्ष नेताओं को अपने चपेट में लेने के बाद अब कोरोना की गाड़ी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पास पहुंची है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई।
बता दें कि उपराष्ट्रपति नायडू रूटीन कोविड-19 टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा है। इसके साथ ही उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू का भी टेस्ट किया गया। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है फिर भी उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद उनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने खुद कर यह जानकारी साझा की।