नियमों के साथ लगेगा मां वैष्णो का दरबार, 16 अगस्त से दोबारा शुरु होगी यात्रा

जम्मू- कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए देश के कई धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था। अनलॉक प्रक्रिया के दौरान देश के कई बड़े मंदिर खोल दिए गए लेकिन वैष्णो देवी यात्रा को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चलते शुरु नहीं किया गया था। अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने  यात्रा को हरी झंडी दे दी है। 16 अगस्त से मां वैष्णो देवी की यात्रा को शुरू  विधिवत शुरु किया जाएगा। हाल ही में नियुक्त किए गए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने  प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों को खोलने का फैसला किया है।

नियमों के साथ लगेगा आस्था का दरबार

यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं जिससे यात्रियों को कोरोना के प्रकोप से बचाया जा सके।  सोशल डिस्टेंसिंग का नियमों का पालन सुनिश्चित हो इसके देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक दिन में 5000 लोगों को ही माता के दर्शन की इजाजत दी है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत  60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति, यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी वैष्णो देवी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सिर्फ 5000 श्रद्धालु ही एक दिन में कर सकेंगे दर्शन

सोशल डिस्टेंसिंग का यात्रा के दौरान पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि एक दिन में 5000 लोगों को ही माता के दर्शन की इजाजत दी जाएगी। इनमें दूसरे राज्यों के 500 श्रद्धालुओं को ही प्रतिदिन दर्शन की इजाजत मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के ये दिशानिर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सामाजिक दूरी का पालन करने के अलावा पूरी  यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *