कोरोना महामारी के कारण एक तरफ जहाँ लॉकडाउन की वजह से कई उद्योग ठप हुए, लोगों के रोजगार छिने जाने से आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी वहीं उत्तराखंड पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान जुर्माने से ही 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन करने वालों से ये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 2 लाख 10 हजार लोगों का मास्क ना पहनने की वजह से चालान हुआ तो 27700 लोगों का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने की वजह से चालान हुआ।
इस दौरान उत्तराखंड पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाये हुए थी और अफवाह फैलाने वालों पर भी तुरंत एक्शन ले रही थी। सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने के लिए भी 211 लोगों से जुर्माना वसूला गया और क्वारंटाइन का उल्लंघन करने की वजह से 900 लोगों से जुर्माना लिया गया।