उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी हिंदी दिवस की शुभकामना, कही ये बड़ी बात

14 सितंबर को प्रतिवर्ष देश में राजभाषा हिंदी दिवस मनाया जाता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो जारी किया। वीडियो में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति की सबसे सशक्त संवाहक है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देश की राजभाषा हिंदी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है।

https://www.facebook.com/625450290808829/posts/3837658279587998/

वीडियो में आगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि “आज वैश्विक स्तर पर हिंदी (Hindi Language) भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है और किसी भी देश की संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने में भाषा ही मददगार होती है। हिंदी भाषा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यालयों और दैनिक बोलचाल में हिंदी को ज्यादा मजबूत करना होगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत को स्पष्ट किया।

https://www.facebook.com/242728762595662/posts/1409884462546747/

उत्तराखंड सरकार (Uttrakhand Government) में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने भी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारे भावों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सतपाल महाराज ने हिंदी को सम्मान व स्वाभिमान की भाषा बताया। सतपाल महाराज ने भी हिंदी भाषा को दैनिक उपयोग में अधिक से अधिक प्रयोग करने की की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *