ऋषिकेश – उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और सरकार में राज्य मंत्री (Rajya Mantri) श्री ज्ञान सिंह नेगी (Gyan Singh Negi) जी का 75 की उम्र में निधन हो गया बीते 1 सितंबर को ज्ञान सिंह नेगी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव (Covid Positive) आई थी। आशुतोषनगर, ऋषिकेश (AshutoshNagar, Rishikesh) स्थित उनके आवास पर ही उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनको हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट (Himalayan Hospital Jolly grant) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
ज्ञान सिंह नेगी इससे पहले भाजपा BJP के प्रदेश महामंत्री (Mahamantri) के पद पर रह चुके थे और अनुशासन समिति में भी वह भी काफी लंबे समय तक रहे। इसी के साथ विद्या भारती (Vidhya Bharti), जनसंघ (Janasangh)और आरएसएस (RSS) के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं। इमरजेंसी (Emergency) के दौरान करीब डेढ़ साल उन्होंने जेल में बिताया था।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री और मेरे सहयोगी श्री ज्ञान सिंह नेगी जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें।
||ॐ शांति शांति शांति|| pic.twitter.com/8HnfhoaYKY
— Trivendra Singh Rawat ( मोदी का परिवार) (@tsrawatbjp) September 8, 2020
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ज्ञान सिंह नेगी की मौत पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि “भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और हमारी सरकार में दर्जा राज्यमंत्री श्री ज्ञान सिंह नेगी जी के निधन पर अत्यंत शोक हुआ। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें उनके परिवारजनों को ईश्वर धैर्य प्रदान करें”
निशंक ने भी क्या याद
https://www.facebook.com/464554060349094/posts/1886437644827388/
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने उनके मृत्यु पर मूल्य आधारित राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञान सिंह नेगी जी शांत, शालीन, दृढ़ निश्चयी, और अत्यंत मृदु भाषी व्यक्ति थे। रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने शिक्षण के दिनों को याद करते हुए कहा कि राजनीति व संगठन के अलावा जब वह श्रीनगर में शिक्षण कार्य करते थे तब ज्ञान सिंह नेगी जी का सानिध्य उनको प्रधानाचार्य के रूप में मिला।