US: राष्ट्रपति चुनाव में भारतीयों का दबदबा

अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। जिसकी तैयारियां जोरो पर चल रही है। अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के वोटर्स को लुभाने की कोशिश भी जारी है। बता दें अमेरिका में साल 2010 से अबतक 38% तक भारतीयों की आबादी बढ़ी है। जिनकी राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका मानी जा रही है।

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडने ने भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली वह पहली अश्वेत महिला होंगी। जिससे भारतीय मूल के वोटर्स को अपने पक्ष में किया जा सके।

आपको बता दें कमला हैरिस कैलिफोर्निया से सांसद हैं, और कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं। कमला हैरिस एक वक्त जो बिडेन को राष्ट्रपति पद के लिए चुनौती दे रहीं थीं। अब बिडने ने उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना साथी उम्मीदवार चुना है। इश बता की पुष्टी खुद जो बिडने ने ट्वीट कर की।

उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कमला हैरिस ने कहा कि जो बिडेन अमेरिकी लोगों को एकजुट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन हम लोगों के लिए लड़ाई में गुज़ार दिया। वो एक ऐसा अमेरिका बनाएंगे जो हमारे आदर्शों पर खरा उतरता है। मैं उपराष्ट्रपति के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शामिल होने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *