UP Zila Panchayat election 2021: उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला

UP Zila Panchayat election 2021:

UP Zila Panchayat election 2021: उत्तर प्रदेश में हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच हो गया है। प्रदेश के 75 जिलों में से 22 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। निर्विरोध चुनें गये प्रत्याशियों में से बीजेपी के  21 प्रत्याशी शामिल है। जिसे सपा के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

UP Tourism: अयोध्या बनेगा दुनिया का पर्यटन केंद्र, विकास योजना की पीएम ने की समीक्षा

UP Zila Panchayat election 2021: सपा का आरोप, भाजपा कर रही सरकारी  मशीनरी का गलत इस्तेमाल

बीजेपी ने सपा के  पीलीभीत और सहारनपुर में सपा के प्रत्याशियों को अपने पाले में कर लिया है। यहां पर कई नेताओं ने भाजपा पार्टी  ज्वाइन कर लिया है। जिससे प्रत्याशी निर्विरोध चुनें गये है। सहारनपुर से बीएसपी प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। हार का सामना कर रही सपा ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशियों को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है 

ये भीपढ़ें- Vidhan sabha ELECTION 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भीम आर्मी, चुनाव में दिखाएगी अपना दम

बची हुई 53 सीटों पर  सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही  में बसपा प्रमुख मायावती ने  कहा था कि उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी।  इस स्थिति में सपा और बीजेपी दोनों ने निर्दलीय व  बसपा के विजयी प्रत्याशियों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहें हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *