UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव से पहले ए के शर्मा बने BJP प्रदेश उपाध्यक्ष

UP Vidhan Sabha Election 2022

UP Vidhan Sabha Election 2022 : जहां प्रदेश में राजनीति पार्टियां विधान सभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Election 2022) की तैयारियों में जुट गई है, वहीं BJP ने प्रधान मंत्री के बेहद करीब माने जाने वाले पूर्व IAS अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथी ही पार्टी ने राज्य कार्यकारणी का विस्तार करते हुए अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें-

Covid-19 Third Wave : विशेषज्ञों का दावा तीन महीने बाद देश में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

BPSC DPRO Recruitment 2021 : बिहार डिस्ट्रिक्ट पीआरओ भर्ती के लिए आवेदन एक बार फिर शुरू, जाने कैसे करें आवेदन

UP Vidhan Sabha Election 2022

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Election 2022) नजदीक आने के साथ राजनीतिक उठा पटक का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल और क्षेत्रीय पदों पर न्युक्ति की चर्चा काफी समय से होती चली आ रही है। जिसकी शुरूआत हो चुकी है। BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसी के साथ ए के शर्मा के उप मुख्यमंत्री बनने के कयासों पर भी विराम लग गया है।

इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आज पार्टी के कई मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फर्रूखाबाद के प्रांशुदत्त द्विवेदी को बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया। औरैया की राज्यसभा सांसद गीताशाक्य को महिला मोर्चा, गाजियाबाद के नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरखपुर के कामेश्वर सिंह को किसान मोर्चा, सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा, मेरठ के कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा और गोरखपुर के संजय गोण्ड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

UP Vidhan Sabha Election 2022

बता दें की यूपी में ए के शर्मा के एमलसी बनने के बाद से ही उनको लेखर उप मुख्यमंत्री पद बनने की चर्चा गरम थी। यूपी के मऊ जिले के निवासी ए के शर्मा 1998 बैच के गुजरात कैडर के IAS अधिकारी रह चुके हैं। ए के शर्मा को प्रधान मंत्री मोदी का काफी करीबी माना जाता है। एके शर्मा पूर्वांचल खासकर काशी क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की थी जिसके बाद संगठन विस्तार किया गया। इस विस्तार को विधान सभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Election 2022) से जोड़ कर देखा जा रहा है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को facebook Page पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *