UP Tourism Agra: जानिये आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल, कहां क्या है खास

UP Tourism Agra

UP Tourism Agra: अगर आप उत्तर प्रदेश में नहीं रहते हैं, और उत्तर प्रदेश के किसी शहर में घूमने का मन बना रहे हैं, तो इसकी शुरूआत एक ऐसे शहर से करें जो अपनी विशेषता के लिए केवल भारत में ही नहीं बल्की पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हम बात कर रहे हैं, आगरा की। जहां विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल मौजूद है। जिसे देखने के लिए देश ही नहीं बल्की विदेशों से भी लोग आते हैं। आगरा अपनी संस्कृति, कला और दर्शन के लिए जाना जाता है, जो इस शहर को सदियों से समृद्ध करते आए हैं। आगरा में ताज महल, लाल किला और फतेहपुर सीकरी का ऐतिहासिक दृष्टी से बहुत महत्व है, साथ ही यह लोगों को अपनी विशेष वास्तुकला के लिए अपनी ओर आकर्षित भी करता है।

UP Tourism Agra:  आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल

आगरा में प्रेम के प्रतीक ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के अलावा सिकंदरा, इत्माद उद दौला, सूर सरोवर, चौसठ खम्भा, रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान, चिनी का रौजा, मरियम का मकबरा, राजा जसवंत सिंह की छत्री, दयाल बाग, गुरु का ताल पर्यटकों को अपनी विशेष वास्तुकला की वजह से प्रभावित करता है।

हवाई मार्ग सेः आगरा के लिए इंडियन एअरलाइंस की दिल्ली, खजुराहो और वाराणसी से सीधी फ्लाइट है। खेड़िया एयरपोर्ट भारत सरकार के पर्यटन दफ्तर से नौ किलोमीटर की दूरी पर है।

रेल मार्ग सेः आगरा देश के बड़े रेलवे जंक्शन में शामिल है। यहां से दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत की ओर जाने वाली सैकड़ों ट्रेन गुजरती हैं। शताब्दी एक्सप्रेस (दिल्ली-भोपाल), ताज एक्सप्रेस (दिल्ली-ग्वालियर) से आगरा पहुंचना बेहद आसान है।

सड़क मार्ग से: सड़क मार्ग से भी आप आगरा आसानी से पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से बस सेवा उपलब्द्ध है। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत अन्य कई राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा आगरा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Corona virus Omicron in Delhi: दिल्ली में तेज हुई ओमिक्रॉन की रफ्तार

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *