UP Police SI Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस आईएस परीक्षा 2021 के परिणाम हुए घोषित, ऐसे करें चेक

UP Police SI Result Out

UP Police SI Result Out: अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस आईएस परीक्षा 2021 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का रिजल्ट आज शुक्रवार को जारी किया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UP Police SI Recruitment 2021-22) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं। इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB SI Bharti 2021) की uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना अनुक्रमांक नंबर दर्ज कर देखना होगा।

ये भी पढ़ें- MP khargaon Violence Update: आज खरगोन में लगे कर्फ्यू में दो घंटे की छूट, नमाज घर पर ही पढ़ने की प्रशान की अपील

UP Police SI Result Out: 12 नवंबर 2021 को हुआ था परीक्षा का आयोजन

UP Police SI Result Out
UP Police SI Result Out

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने बीते 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 के बीच में उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का आयोजन 92 केंद्रों पर किया था। इस परीक्षा में 15 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। बीते 12 नवंबर 2021 से 02 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित परीक्षा में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर – II पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली गई थी जिसका परिणाम आज घोषित हुआ है।

UP Police SI Result Out: कुल 9534 पदों के लिए निकली थी भर्ती

UP Police SI Result Out
UP Police SI Result Out

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 9534 पदों के लिए आवेदन मांगा था। जिसके लिए करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इसके लिए आवेदन 01 अप्रैल 2021 से शुरू हुए थे और 15 जून 2021 तक चले थे। जिसकी परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक हुआ था।

UP Police SI Result Out: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2021 का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर क्लिक करें। इस वेबसाइट पर क्लिक करते ही होमपेज खुल जाएगा। होमपेज पर दिए गए लिंक ‘UP Police SI Result 2021’ पर क्लिक करें। जिस पर क्लिक करने के बाद फिर से एक नई विंडो खुलेगी जिस विंडो पर आपको रिजल्ट की पीडीएफ फाइल दिखेगी। जिस पर अगर आपको चयन हो गया है तो आपको रोल नंबर दर्ज होगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *