UP News Updates: अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, सीएम योगी ने बदला नाम

UP News Updates

UP News Updates: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शहर और रेलवे स्टेशन के पुराने नाम को बदलने की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है और वह है फैजाबाद रेलवे स्टेशन (Faizabad Railway Station )। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt ) कर दिया है।

UP News Updates

UP News Updates: राम मंदिर निर्माण के लिए नींव का काम पूरा होते ही बदला नाम

यूपी सरकार ने रामनगरी अयोध्या में एक और काम करने का फैसला लिया है। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नींव का काम पूरा होते ही अब प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘अयोध्या कैंट’ रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका आदेश भी कर दिया है।

UP News Updates: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जारी की जाएगी आधिकारिक बदलाव की अधिसूचना

उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला करने के साथ ही नाम बदलने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के पास आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए भेजा है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही आधिकारिक बदलाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri case: लखीमपुर खीरी मामले के SIT प्रमुख और 5 अन्य IPS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा कदम माना जा रहा है। फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में इससे पहले भी भारतीय इतिहास में बड़े नामवर लोगों के नाम पर सड़क, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के नाम में परिवर्तन किया गया है।

UP News Updates: फैजाबाद रेवले स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने किया था अनुरोध

फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। सांसद लल्लू सिंह ने केन्द्र के साथ प्रदेश नेतृत्व का अयोध्यावासियों का निवेदन स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इससे पहले 2018 में फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद करने की घोषणा की थी। 6 नवंबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी थी।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *