यूपी: जमीनी विवाद को लेकर झड़प,1 की मौत, 6 घायल

एटा Etah, उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh। जिले के बागवाला क्षेत्र अंतर्गत भटम‌ई गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। जिसमें 1 की मौत हो गई, वहीं 6 घायल हैं। विवादित जमीन पर बहस के दौरान मारपीट और गोलियां चलने लगी।वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची।घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज रविवार की सुबह गांव में ही हो रहे प्लॉट निर्माण को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हो गई।कुछ ही देर में यह बहस विवाद में बदल गया। जिसमें मारपीट शुरू हो गई और उसी दौरान गोलियां भी चलने लगी।इस घटना में दोनों ही गुटों के लोग घायल हैं।

इस घटना में गंगा प्रसाद पुत्र गयादीन की मौत हो गई है। वहीं महावीर, उदयवीर, सावित्री देवी, रामू, कुसुमा देवी और उनके पति महेंद्र सिंह घायल हुए हैं। जबकि सावित्री देवी और रामू की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एटा के अस्पताल रेफर किया गया। यह दोनों ही व्यक्ति आरोपी पक्ष के बताए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *