यूपी: प्रदेश में थम रही है कोरोना की रफ्तार, बढ़ रहा है रिकवरी रेट

UP Corona Update: एक तरफ जहां देश में कोरोना के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं, वहीं प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होती दिख रही है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीते 24 घंटों में सबसे कम कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट में इजाफा दर्ज किया गया है। साथ ही परेशान करने वाली बात यह है कि मौत के आंकड़े  बराबर बने हुए हैं।

आपको बता दें कि रविवार को 157710 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया। जिसमें से 4404 लोगों को संक्रमित पाया गया। इसके बाद कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3 लाख़ 87 हजार के पार पहुंच गया। जबकि 3 लाख़ 25 हजार लोग ठीक हो घर लौट गए।

राहत की बात यह है कि संक्रमण की रफ्तार सुबे में थमती दिख रही है। बीते अगस्त महीने में संक्रमित होने का रेट 4.8 फ़ीसदी था। अब सितंबर महीने में यह 2.7 फ़ीसदी पहुंच चुका है। बता दें कि यह अभी तक का सबसे कम संक्रमित स्तर है। वहीं प्रदेश में अब तक 12.53 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।

इस रिकवरी रेट में बढ़ोतरी के बाद अब केवल 55 हजार 603 एक्टिव केस रह गए हैं। जिसके बाद यह साबित हुआ कि प्रदेश में संक्रमित ओं के मुकाबले ठीक होने वालों की रफ्तार बढ़ी है। मौत की बात करें तो बीते 24 घंटे में 77 लोगों ने अपनी जान गवाई। कुल मौत का आंकड़ा 5 हज़ार 594 पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *