UP: कांग्रेस ने किया पदाधिकारियों की सूची जारी, देखें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

 UP: सोमवार की शाम कांग्रेस ने पदाधिकारियों की सूची जारी की। प्रदेश की कांग्रेस कमेटी के फेसबुक पेज द्वारा यह सूची साझा की गई। जिसे संसद सदस्य और महासचिव केसी वेणुगोपाल के तत्वाधान में जारी किया गया।

आपको बता दें कि इस सूची में सोहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया। हुआ है विवेकानंद पाठक, मकसूद खान, अंकित परिहार, विदित चौधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर, प्रकाश प्रधान लोधी को प्रदेश महासचिव का दायित्व दिया गया।

इसके अलावा कुल 22 कार्यकर्ताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली। जिसमें हनुमंत विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, त्रिभुवन नारायण मिश्र, इमरान खान, कौशल त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव, मणिंद्र मिश्र, उज्जवल शुक्ला, राहुल राजभर, सैफ अली नकवी, अंशु तिवारी, सुनील बिश्नोई, अश्वनी काजला, मोहम्मद शोएब, असलम चौधरी, जितेंद्र कश्यप, योगेंद्र तालाब, कौशलेंद्र यादव, विकास अवस्थी, नीतम सचन, पुष्पेंद्र सिंह, अखिलेश शुक्ल शामिल हैं।इसके अलावा संगठन सचिव का दायित्व डॉक्टर संजीव शर्मा और अनिल कुमार यादव को दिया गया।

इन पदाधिकारियों की जानकारी के साथ प्रदेश की कांग्रेस कमेटी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं भरोसा भी जताया कि यह नए पदाधिकारी संगठन को आगे ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *