यूपी: बरेली के दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बरेली के दौरे पर हैं। दोपहर में वह कमिश्नरी पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिए। साथ ही अफसरों संग covid-19 की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक भी किए। इसके अलावा उन्होंने जमीनी हालात का जायजा भी लिया।

अयोध्या में भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद मुख्यमंत्री योगी कोविड-19 के नियंत्रण बचाव के लिए तत्पर हो गए हैं। बरेली दौरे के बाद मुख्यमंत्री नोएडा के दौरे पर रहेंगे। जहां वह शनिवार को अत्याधुनिक कोविड-19 अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह अधिकारियों और अफसरों सहित समीक्षा बैठक भी करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

नोएडा से मुख्यमंत्री सीधे सहारनपुर जाएंगे। जहां वह जमीनी हालात का जायजा लेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए सीएम योगी लगातार दौरे कर रहे हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार यूपी में 4658 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वही 61 लोगों की मौत की खबर है।

अपर मुख्य चिकित्सा सचिव अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 8 हजार 974 हो गई है। जिसमें से 63402 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं 44654 मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा 1918 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *