UP Assembly Election 2022: आज पीएम मोदी ने की वर्चुअल जनचौपाल, सपा पर बरसे मोदी

UP Assembly Election 2022

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान इसी सप्ताह में गुरूवार के दिन 10 फरवरी को होने हैं। मतदान में अब मात्र तीन दिन का समय बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। आपको बता दें, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण की वोटिंग से पहले वर्चुअल जनचौपाल की। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें- CM Yogi Tweet On Lata Mangeshkar: लता दीदी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

UP Assembly Election 2022
UP Assembly Election 2022

UP Assembly Election 2022 : मथुरा, आगरा, बुलंदशहर में 10 फरवरी को है मतदान

आपको बता दें, आज वर्चुअल जनचौपाल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा और बुलंदशहर की जनता को संबोधित किया। मथुरा, आगरा और बुलंदशहर में पहले चरण में ही 10 फरवरी को मतदान होने हैं। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में पहले से बेहतर हुई कानून व्यवास्थ का जिक्र किया और कहा कि, “यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद के दम पर भले कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते।”

UP Assembly Election 2022: सपा पर बरसे मोदी

UP Assembly Election 2022
UP Assembly Election 2022

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार को जमकर कोसा और कहा कि पहले की सरकार को प्रदेश की जनता की जरूरतों से कोई लेना-देना नहीं था, ना उन्हें जनता के आस्था से ही कोई मतलब था। उनका सिर्फ एक ही एजेंडा थी कैसे उत्तर प्रदेश को लूटना है। आगे कहा कि पहले की सरकार ने उत्तर प्रदेश का कोई विकास नहीं किया, सपा की सरकार में केवल अपराध और अपराधियों का बोलबाला था।

UP Assembly Election 2022: अपराध पर लगा लगाम

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल जनचौपाल के जरिए मथुरा, आगरा और बुलंदशहर की जनता से कहा कि , “पिछली सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द थे. उस दौरान हाइवे पर गाड़ी रोक कर गाड़ियों से लूट पाट की जाती थी. बीच हाइवे पर ही महिलाओं, बेटियों के साथ क्या होता था बुलंदशहर के लोग ये अच्छी तरह जानते हैं. तब उत्तर प्रदेश में घरों-दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी.”

UP Assembly Election 2022: यूपी से पलायन हुआ है कम

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हो रहे पलायन के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि पहले की सरकार के दौरान लोग अपराधियों से भयभीत होकर पलायन को मजबूर थे। पीएम मोदी ने सपा सरकार के दौरान आगरा में हुए दंगो का भी जिक्र किया और कहा कि अगरा दंगे में दंगाइयों के सिर पर किसका हाथ था ये सभी को मालूम है। पिछली सरकार ने केवल जनता के बीच भय का निर्माण किया है। आज के योगी सरकार उत्तर प्रदेश में भविष्य का निर्माण कर रही है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *