UP Assembly Election 2022: सातवें चरण के लिए प्रचार जारी, सीएम योगी ने मऊ में जनसभा को किया संबोधित

UP Assembly Election 2022

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। अब जंग छठे और अंतिम सातवें चरण के लिए जारी है। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने युद्ध स्तर प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े ऐलान किए। जिसमें उज्जवला योजना से संबंधित भी सीएम योगी ने घोषणाएं की।

ये भी पढ़ें- BREAKING NEWS: प्रतापगढ़ के कंधई में दलित के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, मामले की छानबीन जारी

UP Assembly Election 2022: होली और दीपावाली के मौके पर एक-एक गैंस सिलेंडर मुफ्त

UP Assembly Election 2022
UP Assembly Election 2022

आपको बता दें, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 मार्च 2022 के बाद से प्रदेश के सभी उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावाली के मौके पर एक-एक गैंस सिलेंडर सराकर की ओर से मुफ्त में दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात का ऐलान भी किया कि अब नवजात बेटियों को जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार 25 हजार रुपए देगी। आपको बता दें, पहले लड़कियों को जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 15 हजार रुपए सरकार की ओर से दिए जाते थे।

UP Assembly Election 2022: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में मुफ्त सफर

इसके साथ ही सातवे चरण के चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज मऊ में जनसभा के संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं के पक्ष में अन्य कई बड़े ऐलान भी किए। जिसमें 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में मुफ्त में सफर करने की छूट दी मिलेगी। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि कॉलेज जाने वाली बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। 10 मार्च के बाद 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की बात भी सीएम योगी ने कही।

UP Assembly Election 2022: युवाओं को मिलेगी नौकरी- सीएम योगी

UP Assembly Election 2022
UP Assembly Election 2022

इसके साथ ही आज अपने संबोधन के दौरान युवाओं को नौकरी देने की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि अहले 5 सालों में प्रदेश में हर एक परिवार के सदस्य को नौकरी, रोजगार या फिर स्व रोजगार सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में बीते 5 सालों में 5 लाख लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। इतना ही नहीं प्रदेश के करीब 2 करोड़ नौजवानों को स्व रोजगार उपलब्ध कराया है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *