Union Budget 2022: टैक्स पेयर्स के हाथ लगी मायूसी, डिजिटल करेंसी शुरू करने का ऐलान

Union Budget 2022

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया। आज पेश हुए आम बजट को मोदी सरकार ने अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट बताया है। मध्यम वर्गिय परिवारों को बजट से पहले महंगाई के कम होने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है।

Union Budget 2022: टैक्स पेयर्स को राहत नहीं

साथ ही 2022-23 के आम बजट में टैक्स पेयर्स को भी कई खास लाभ नहीं दिया गया है। लेकिन आईटीआर फाइल करने में और दो साल तक की राहत जरूर दी गई है। रोजगार को लेकर आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि युवाओं को 60 लाख अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी। इसके अलावा कॉर्पोरेट टैक्स को 12 प्रतिशत से कम कर के 7 प्रतिशत कर दिया गया है।

Union Budget 2022: डिजिटल करेंसी शुरू करने का ऐलान

जहां आज बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने डिजिटल करेंसी शुरू करने का ऐलान किया, तो वहीं क्रिप्टो करेंसी को वैध कर दिया गया और इस पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की गई।

Union Budget 2022: 2022 में 5 जी सेवा होगी शुरू

Union Budget 2022: देशभर में साल 2022 में 5 जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। जिससे देश के दूर-दराज इलाकों में कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो सके।

Union Budget 2022
Union Budget 2022

Union Budget 2022: जानिएं क्या हुआ सस्ता

ये भी पढ़ें- Union Budget 2022 Live: युवाओं के लिए 60 लाख नौकरियां पैदा होंगी, किसानों के लिए बड़े ऐलान

आपको बता दें, आज आम बजट पेश होने के बाद कुछ सामानों के रेट में गिरावट आएगी, जिससे वो सामान सस्ते होंगे। देश में विदेशों के आने वाली मशीनें सस्ती होंगी। कपड़े और चमड़े से बने सामान सस्ते हो जाएगें। किसानों को राहत देते हुए बजट में खेती के उपकरणों को भी सस्ता किया गया है। मोबाइल और उसके चार्जर सस्ते होंगे। जूते और चप्पल के रेट अब कम हो जाएंगे। इसके अलावा हीरे के गहने भी सस्ते होंगे।

Union Budget 2022: किसानों को थोड़ी राहत

Union Budget 2022
Union Budget 2022

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए बेट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि किसानों को डिजिटल सेवा प्रदान की जाएगी। सरकार अब तिलहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने का अभियान करेगी। नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के पहले चरण की शुरूआत गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2023 को हमने मोटा अनाज वर्ष घोषित करने का फैसला लिया है। साथ ही ये भी कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में 2.37 लाख करोड़ रुपये के खाद्यान्न की एमएसपी के तहत किसानों से खरीद की गई है।

Union Budget 2022: 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी

Union Budget 2022
Union Budget 2022

देशभर में अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन सभी ट्रेनों का संचालन तीन साल के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स का विकास किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि इस साल देश भर में 25 हजार किलोमीटर लंबे हाईवेज तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा 60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे भी बनाए जाएंगे। साथ ही ये भी कहा कि हमारी सरकार पीपीपी मॉडल पर भारतीय रेलवे के विकास पर कार्य करती रहेगी।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *