UGC NET Result 2022: आज जारी होगा यूजीसी नेट का परिणाम,जानिए कहां और कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

UGC NET Result 2022

UGC NET Result 2022: यूजीसी नेट एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदावारों के लिए एक अच्छी खबर है। 18 फरवरी का दिन उनके लिये खास है जिन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा दी है और उन्हें काफी उम्मीदें है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के दिसंबर 2020 और जून 2021 के संयुक्त रूप से आयोजित परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 18 फरवरी 2022 को की जा सकती है।

UGC NET Result 2022
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Bomb Blast case : 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों को मिली मौत की सजा, 11 को उम्र कैद

एनटीए की बजाय यूजीसी ने 16 फरवरी 2022 को विशेष सूचना जारी करते हुए दोनो ही चक्रों की पर नेट परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को सूचित किया कि यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाएगी। बता दें कि महामारी के कारण लंबित दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्रों की यूजीसी नेट परीक्षाओं का एनटीए ने तीन चरणों में 20 नवंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक किया था।

UGC NET Result 2022: जानें, कहां और कैसे देखें यूजीसी नेट रिजल्ट 2022

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा आधिकारिक पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर की जाएगी। एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परिणाम 2022 के अंतर्गत पोर्टल पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार सम्बन्धित पेज पर जा सकेंगे। रिजल्ट पेज पर उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार परीक्षा परिणाम की स्थिति और स्कोर कार्ड देख सकेंगे। उम्मीदवार चाहे तो स्कोर का प्रिंट और सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर सकते है।

यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *