यूपी के दो सपूत ने उड़ाया राफेल, प्रदेश में खुशी का माहौल

यूपी के दो सपूतों ने राफेल को फ्रांस से भारत तक उड़ाकर सभी को गर्व की अनुभूति कराई है। पूरे राज्य में इससे रौनक छाई हुई है। वहीं परिजनों को अपने बेटों पर गर्व हो रहा है।

फ्रांस से खरीदें राफेल विमानों में पांच विमानों का पहला जत्था बुधवार को अंबाला एयर बेस पर उतरा। देश भर की नजर राफेल पर टिकी रही। हर देशवासी को इस पर गर्व हो रहा था। वही उत्तर प्रदेश में इसकी विशेष खुशी थी।

आपको बता दें कि प्रदेश के दो बहादुर बेटे मनीष सिंह और अभिषेक त्रिपाठी फ्रांस से आते 5 राफेल में से 2 को उड़ा रहे थे। 6 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद यह दिन सामने आया।

विंग कमांडर मनीष सिंह के परिजन बेटे के अपने वतन वापसी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। प्रदेश के बागी जिले बलिया के रहने वाले मनीष को पिता से देश प्रेम की शिक्षा मिली। मनीष के पिता भी फौजी थे।

वही प्रदेश के दूसरे वीर पुत्र अभिषेक त्रिपाठी हरदोई जिले के रहने वाले हैं। अभिषेक के पिता वर्तमान में जयपुर में रह रहे हैं। अभिषेक के इतिहास रचने पर उनके परिजनों में खासा उत्साह है।

एक तरफ राफेल पूरे देश का गर्व बना हुआ है। वही इसका श्रेय उत्तर प्रदेश को विशेष रुप से जाता है। इससे इन दोनों जिलों को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को प्रसन्नता है। साथ ही देश भी इन वीर जवानों पर गर्व कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *