मन की आवाज़ – प्रतिज्ञा वाले ठाकुर सज्जन सिंह ICU में भर्ती

बहुचर्चित टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह, अभिनेता अनुपम श्याम किडनी में संक्रमण के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वे पिछले 9 महीने से बीमार चल रहे थे पर आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज ठीक तरह से नहीं हो पा रहा था। इस मुसीबत की घड़ी में अभिनेता मनोज वाजपेई और सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

अनुपम श्याम के इलाज के डोनेशन के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया जिसे गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी समर्थन करते हुए लोगों से कुछ धनराशि डोनेट करने की अपील की। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेताओं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग कर उनसे अभिनेता अनुपम श्याम की मदद की गुहार लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले ऐक्टर अनुपम श्याम जिन्होंने कच्चे धागे, जख्म, सत्या, दिल से, स्लमडॉग मिलेनियर, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में अभिनय किया, पर उनको खास पहचान स्टार प्लस के सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में उनके निभाए किरदार ठाकुर सज्जन सिंह से मिली, जिसके बाद वह घर-घर देखे जाने लगे।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सोमवार 28 जुलाई को अनुपम श्याम अपने घर पर बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया। सोनू सूद, मनोज बाजपाईे डॉली बिंद्रा समेत कई फिल्मी हस्तियाँ उनकी मदद के लिए आगे आ रही हैं। आशा है वह जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *