टोल दरों में इज़ाफ़े के साथ यमुना एक्सप्रेसवे का सफर हुआ महंगा

आज पहली सितम्बर से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में वृद्धि के साथ नई दरें लागू की जा रही हैं। बृहस्पतिवार से ग्रेनो से आगरा तक का सफर महंगा होने से एक ओर से कार के लिए 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसके साथ ही रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। इन बढे दामों की नई दरों का एलान जल्द कर दिया जायेगा।

वृद्धि के बाद टोल की नई दरें इस तरह हैं-

वाहन           पुरानी दरें    नई दरें
कार             415             431
एलसीवी       645            690
ट्रक/बस      1310          1480

इस बढ़ोत्तरी के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले निजी आपरेटर और रोडवेज की बसों ने व्ही किराये वृद्धि की बात की है। इस सम्बन्ध में रोडवेज अधिकारी किराया बढ़ाने सम्बन्धी हिसाब को अंतिम रूप दे रहे हैं। ये नई दरें भी आज से मशीन अपडेट कर दी जाएंगी।

बोर्ड बैठक में जेपी इंफ्राटेक के टोल बढ़ाने के प्रस्ताव को यमुना प्राधिकरण ने मंजूर करने के साथ इसमें बदलाव किया है। अब कार के लिए 10 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त राशि का अदा करनी होगी। इसी प्रकार व्यावसायिक वाहनों में ये बढ़ोत्तरी 25 पैसे और बड़े व्यावसायिक वाहनों पर 60 पैसे से 95 पैसे प्रति किमी के अनुसार बढ़ाई गईं हैं। दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर को इन बढ़ी हुई दरों से बाहर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *