Today LPG Price Hike: आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, आज से बढ़े घरेलू गैस के दाम, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Today LPG Price Hike

Today LPG Price Hike: आपकी रसोई का बजट एक फिर से बिगड़ने वाला है। बता दें, आज से रसोई गैस के दाम में इजाफा हो गया है। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए गए है। इस बढोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपये हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, यात्र से पहले करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

Today LPG Price Hike: 5 किलोग्राम वाला सिलेंडर भी महंगा

Today LPG Price Hike
Today LPG Price Hike

इसके साथ ही आपको बता दें, 5 किलो ग्राम के घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया गया है। 5 किलो ग्राम के घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 18 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही गनीमत की बात यह है कि जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर और 5 किलो ग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें हैं तो वहीं 19 किलो ग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम आज से कम कर दिए गए हैं। 19 किलो ग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये की कटौती की गई है।

Today LPG Price Hike: जानिएं किस शहर में कितने बढ़ें दाम

Today LPG Price Hike
Today LPG Price Hike

आपको बता दें, एलपीजी घरेलू गैस के दाम आज से देशभर में बढ़ें हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में अब गैस सिलेंडर अलग अलग बढे हुए दाम में मिलेंगे। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की की यहां एक घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1053 रुपये का मिलेगा। वहीं मुंबई में 1052.50 रुपये, कोलकाला में अब एलपीजी गैस सिलेंडर 1079 रुपये का और साथ ही चेन्नई में आज से घरेलू गैस सिलेंडर 1068.50 रुपये के मिलेंगे।

Today LPG Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के घटे दाम

जहां एक ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आज से इजाफा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर कटौती की गई है। आज आज एक बार फिर इसमें 8.50 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2012.50 रुपये का, कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1975.50 रुपये और चेन्नाई में 2177.50 रुपये के हो गए हैं। इससे पहले 1 जुलाई को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *