Today Krishna Janmashtami: आज पूरा देश भगवान श्री कृष्ण के भक्ति में लीन है। देशभर के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सभी मंदिरों को खास तरीके से श्री कृष्ण जन्माष्टीम के मौके पर सभी मंदिरों को खास तरीके से सजाया गया है। आज हर जगह जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दे रही है। मथुरा में इस बार करीब 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कान्हा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। आज सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए हैं। आज पूरे दिन श्रद्धालु पूजा अर्चना कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर भगवान को आमंत्रित करने का आयोजन कर रहे हैं भक्त
Today Krishna Janmashtami: कृष्ण भक्ति में रंगा मथुरा वृंदावन
कान्हा के जन्मस्थान को इस बार प्राचीन कारागार जैसा बनाया गया है। गर्भगृह के प्रवेश और निकास द्वार पर प्लास्टिक पाइप और लकड़ी से कृत्रिम सलाखें बनाई गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाने के लिए 500 से ज़्यादा क़िस्म के प्रसाद तैयार किए जा रहे हैं, मथुरा के वृंदावन से लाए गए वस्त्र हैं।
Today Krishna Janmashtami: गौशालाओं में आज के दिन हो रही है गो-पूजा
आपको बता दें, इस बार पहली बार उत्तर प्रदेश के सभी गौशालाओं में जन्माष्टमी के दिन गो-पूजा की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “ऐसा पहली बार हो रहा है, जब गौशालाओं में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।” इसके साथ ही पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि “उत्तर प्रदेश में 581 गौशालाएं हैं। इन सभी गौशालाओं की सजावट होगी। विभाग के अधिकारी और इलाके के जनप्रतिनिधि इनमें पूजा भी करेंगे।”
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।