”आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक शब्द नहीं, संकल्प है”- पीएम मोदी

आज देश की 74वां स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर है। आज देश को आजाद हुए पूरे 73 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आज सातवीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अभी इस प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं। आज लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।

आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा कि आजाद भारत की मानसिकता वोकल फॉर लोकल होनी चाहिए। आखिर कब तक हमारे ही देश से गया कच्चा माल, फिनिश्ड प्रोडक्ट बनकर भारत में लौटता रहेगा। आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, हमारी क्षमता, हमारी क्रिएटिविटी और हमारे स्किल्स को बढ़ाना भी है।

मेक फॉर वर्ल्ड की दी संकल्पना

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं, कोरोना महामारी के दौरान हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक फॉर वर्ल्ड के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।

बुनियादी ढांचे के लिए पीएम मोदी का ऐलान

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुनियादी ढांचे के लिए 100 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड जारी करने की बात कही। NIPP पर 100 करोड़ खर्च  किए जाएंगे।

80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया

आज के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया है, साथ ही 90 हजार करोड़ रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

देश की आधी आबादी का किया जिक्र

पीएम ने कहा जहां कोयले के खादानों में महिलाएं काम कर रही हैं, तो वहीं फाइटर प्लेन भी उड़ा रही है। मुस्लिम बहनों को तीन लताक से  मुक्ती मिली। 25 करोड़ मुद्रा लोन लेने वाली 70% महिलाएं हैं। गरीब बहनों को 5 करोड़ से ज्यादा सैनेटरी पैड पहुंचाया गया। शादी के लिए सही उम्र निर्धारित करने पर कमेटी बनाई गई। कोरोना काल में 30 हजार करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचे है।

स्वास्थ्य पर बढ़ना है हमें आगे

कोरोना संकट काल में आज देश में 7 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। जो शुरू में केवल 300 तक ही सीमित थे। हर भारतीय को अब हेल्थ आईडी दी जाएगी। वहीं आज से नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरूआत की गई। आज देश में तीन कोरोना की वैक्सीन पर रिसर्च हो रहा है। और कम से कम समय में कौसे हर देशवासी तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचेगी उसका खाका भी तैयार है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *