Today Corona Case: देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जो रिपोर्ट जारी की है उसके मुताबिक बीते 24 घंटों के अंदर देशभर में कोरोना के 8,813 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस आंकड़े के बाद अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,11,252 हो गई है। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.15 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। हालांकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण से 15,040 लोग ठीक भी हुए हैं।
Today Corona Case: दिल्ली, मुंबई में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Floods: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ ने मचाई तबाही
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बीते 15 अगस्त को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1227 थी। जिसके बाद दिल्ली में इस वक्त कोरोना एक्टिव केस की संख्या 7519 हो गई है। वहीं दिल्ली की कीजरीवाल सरकार ने बीती रात जो हेल्थ बुलेटिन जारी किया था उसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 14.57 प्रतिशत हो गई है। जहां कोरोना से दिल्ली में बीते 24 घंटों में 8 लोगों ने दम तोड़ा है तो वहीं 2130 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। 16 अगस्त को मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 584 नए मामले दर्ज करने के बाद अब शहर में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 33 हजार 172 हो गई है. वहीं संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 19 हजार 664 है।
Today Corona Case: मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कोरोना संबंधी गाइडलाइन्स को फिर से लागू कर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लागाने अनिवार्य कर दिया गया है साथ ही मास्क ना लगाने पर दिल्ली सरकार ने 500 रूपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं अब एक बार फिर से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। जिससे स्थिती काबू में रहे और संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर रोक लग सके।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।