TikTok को मिला ‘ट्रम्प का आशीर्वाद’, जानिये किस अमरीकी कंपनी को मिला प्रसाद

अमेरिका मे शार्ट वीडियो सर्विस देने वाले एप TikTok पर छाये संकट के बादल अब टल गये हैं। भारत मे बैन होने के बाद इस एप को अमेरिका मे भी बंद किये जाने के लिये बार-बार धमकियाँ मिल रही थी। आखिर मे अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कंपनी को एक आखिरी मौका दिया। कंपनी को हर हाल मे 20 सितंबर तक एक अमेरिकी कंपनी को पार्टनर बनाना था, जो TikTok के साथ अमेरिका मे महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करे।

इसके बाद मशहूर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस डील को हासिल करने के लिये भरपूर कोशिश की लेकिन बात बन नही पाई। आखिरकार, Tiktok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने Oracle और Wallmart के साथ सौदा कर लिया। इसके बाद से TikTok US को TikTok Global कहा जायेगा।

 

क्या है सौदे का स्वरूप

नये सौदे के अनुसार अब Tiktok Global मे अमेरिकी शेयरधारकों की हिस्सेदारी 53%, जबकि चीनी निवेशकों की हिस्सेदारी 36% होगी। TikTok ग्लोबल में ओरेकल की हिस्सेदारी 12.5% ​​की होगी। फिलहाल वर्तमान मे बाइटडांस के 40% हिस्से के मालिक अमेरिकी इन्वेस्टर्स ही हैं।

TikTok ने इस सौदे मे बाजार की हिस्सेदारी संबंधी जानकारियां देते हुए बताया

“सौदे के तहत, ओरेकल और वॉलमार्ट TikTok ग्लोबल के आगामी आईपीओ वित्तपोषण में भाग लेंगे, जिसमें वे कंपनी में 20% तक के स्टेक हासिल कर सकते हैं। IPO का शेष 80% हिस्सा TikTok की पेरेंट कंपनी बाइटडांस द्वारा अपने अन्य शेयरधारकों के लिये रखा जाएगा। “

 

सुरक्षा की जिम्मेदारी ओरेकल पर

यूएस ट्रेजरी ने सौदे की घोषणा होने के बाद एक बयान में कहा,

“अमेरिका मे सभी अमेरिकी उपयोगकर्ता डेटा की सुरक्षा के लिए ओरेकल टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी जिम्मेदारियों के लिये जिम्मेदार होगा।”

वहीं सुरक्षा सम्बंधी जिम्मेदारियों के ओरेकल द्वारा संचालित करने पर Tiktok ने भी खुशी व्यक्त की।
TikTok ने कहा कि

“हम प्रसन्न हैं कि TikTok, ओरेकल और वॉलमार्ट का नया प्रस्ताव अमेरिकी प्रशासन की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को हल करेगा। ओरेकल कंपनी का विश्वसनीय टेक्निकल प्रोवाइडर बन जाएगा, जो सभी अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के डेटा को होस्ट करने और उनके कंप्यूटर सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए जिम्मेदार होगा। इससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को संतुष्ट किया जा सकेगा।”

 

कंपनी को ट्रम्प का आशीर्वाद

राष्ट्रपति ट्रम्प ने TikTok को US मे अपना कारोबार जारी रखने के लिये किसी अमेरिकी कंपनी के साथ जुड़ने के लिये 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। अब सौदा कन्फर्म हो जाने के बाद ट्रम्प ने इस सौदे को अपना मजबूत समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा,

“इस नई डील से 25,000 अमेरिकी नौकरियां पैदा होंगी। मैंने इस सौदे को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं इस समझौते को मंजूरी देता हूं। नई कंपनी ओरेकल और वॉलमार्ट द्वारा पूरी तरह से नियंत्रित होगी और इससे Tiktok Global मे अमेरिकी यूजरों की 100% सुरक्षा होगी।”

 

अमेरिका मे हैं TikTok के 100 मिलियन यूजर

अमेरिका मे लगभग 10 करोड़ अमेरिकी टिकटोक के यूजर हैं। पिछले काफी समय से चीन और अमेरिका के रिश्ते अच्छे नही चल रहे हैं। इस वजह से US अधिकारी TikTok को लेकर सम्वेदनशील हैं। उनके अनुसार यूजर डेटा के चीन को मिलने की आशंका रहती है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये चिंता की बात हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *