कश्मीर घाटी में करीब तीन दशक बाद मल्टीप्लेक्स के ज़रिये लोग फिल्म देखेंगे। इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से हो रही है। घाटी में इस मल्टीप्लेक्स सिनेमा का उद्घाटन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मंगलवार यानी आज मल्टीप्लेक्स की शुरुआत आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ होगी और 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा यहाँ प्रदर्शित होगी।
घाटी में तीन मल्टीप्लेक्स की व्यवस्था की गई है जिनमे 520 सीटों की क्षमता है। इन मल्टीप्लेक्स परिसर में एक फूर्ड कोर्ट भी होगा जिसमे स्थानीय व्यंजनों का मज़ा लिया जा सकता है।
रविवार को शोपियां, एलजी और पुलवामा में मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन करते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जानकारी दी है कि जम्मू और कश्मीर के हर जिले में ऐसे मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल खोले जाएंगे।