पहली 5D फिल्म महाभारत का बजट है तक़रीबन 700 करोड़

फिरोज नाडियाडवाला ‘महाभारत’ फिल्म बनाने के मूड में हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ वह भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्म बनाना चाहते हैं।

महाभारत की स्क्रिप्ट पर पिछले 4-5 सालों से काम किया जा रहा रहा है। जानकारी के अनुसार इसके प्री-प्रोडक्शन में मेकर्स अभी और कुछ साल लगेंगे। उम्मीद है कि ये फिल्म 2025 में बनकर तैयार होगी और दिसंबर 2025 में रिलीज की जाएगी।

हिंदी के अलावा इसे दूसरी भाषाओं में डब करने के साथ इसका वर्ल्डवाइड प्रदर्शन किया जायेगा। तीन घंटे की फिल्म में फिरोज नाडियाडवाला इसे मार्वल और डीसी मूवीज की टक्कर का बनाने का इरादा रखते हैं। साथ ही द लॉर्ड ऑफ रिंग्स, गेम ऑफ थ्रोन्स, स्टार वॉर्स। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ खबर है कि महाभारत का बजट करीब 700 करोड़ रुपये है। अगर इसमें सच्चाई हुई तो ये भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा बड़ी फिल्म होगी।

स्टारकास्ट की बात करें तो खबर है कि इसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर समेत अन्य को कास्ट किया जाएगा। इसके अलावा मेकर्स नई और जानी-मानी एक्ट्रेसेस को भी कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स भी प्रमुख रोल निभाते हुए दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *