तेलंगाना के पहले गृहमंत्री नैनी नरसिम्हा रेड्डी का निधन, हाल ही में कोरोना को दी थी मात

हैदराबाद: तेलंगाना के पहले गृह मंत्री नैनी नरसिम्हा रेड्डी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती थे। नैनी नरसिम्हा रेड्डी 28 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया था।

कोरोना से ठीक होने के बाद वह अस्पताल से अपने घर लौट गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद उनकी तबियत फिर खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। रेड्डी 76 साल के थे।

टीआरएस के बड़े नेता थे नैनी नरसिम्हा रेड्डी, वे 2014 से 2018 तक तेलंगाना के गृह मंत्री रहे। वे राज्य के पहले गृह मंत्री थे। रेड्डी वाइएसआर कैबिनेट का भी हिस्सा रहे। वे 2005 से 2008 तक वाइएसआर कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *