पटना की स्पेशल पुलिस टीम को सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने एक बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि रिया, सुशांत को काफी परेशान करती थी। उनके घर में आए दिन तांत्रिक बुलाकर पूजा-पाठ करवाती थी। उनके यहां भूत प्रेत को लेकर चर्चाएं होती थी। हालांकि जब घर में इस तरह की चीजें होती थी तब रिया सभी कर्मियों को बाहर भेज देती थी। इसके लिए सुशांत के घरवाले काफी नाराज भी होते थे।
सुशांत सिंह राजपूत केस में दिन-ब-दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जिसको देख कर के केस की रोचकता और बढ़ती जा रही है। और यह गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही।
पिता के.के सिंह ने भी रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने इन सभी बातों का जिक्र भी किया है। उनका कहना है कि इसी कारण से रिया ने उनके पुराने घर को भी छुड़वा दिया।
इसके अलावा महेश शेट्टी ने कहा है कि रिया और उनकी मां सुशांत के सभी स्टाफ को भी बदल दिए थे। लॉकडाउन से ठीक पहले ही उन्होंने सुशांत के बॉडीगार्ड को भी हटा दिया। रिया और उनकी मां को सुशांत के परिवार और दोस्तों से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था। इसको लेकर के दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे।
सुशांत की बहन मीतू ने भी बताया है कि 8 जून को दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। इसके तुरंत बाद मीतू भाई केे पास पहुंची। सुशांत की करीबी रही अंकिता लोखंडे ने भी अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।
वही रिया चक्रवर्ती ने इस केस को मुंबई ट्रांसफर करवा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके बाद सुशांत के घर वाले भी सुप्रीम कोर्ट में रिया के खिलाफ मुकुल रोहतगी का मामला दर्ज करवा चुके हैं। इसके अलावा रिया एक वीडियो में दोस्तों के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आई हैं। यह वीडियो सुशांत की मौत के बाद का बताया जा रहा है।