सुशांत सिंह राजपूत केस: ईडी ने खड़े किए कई सवाल, जिया खान की मां ने भी लगाए आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के में आए दिन नई नई बातें सामने आ रही हैं। इस जांच के दौरान ईडी ने मुंबई पुलिस के सामने कई सारे सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां ने भी रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप और सवाल किए हैं। वही शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने भी अपनी सफाई जाहिर की है।

इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से पूछताछ के अलावा सुशांत के परिवार के भी लोगों का बयान दर्ज हुआ है। वही परिवार के अलावा कई लोगों का भी बयान लिया गया है। जल लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं उनका नाम सामने नहीं लाया गया है।

ईडी ने अपनी जांच में मुंबई पुलिस पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा है कि काफी छानबीन के बाद भी उन्हें सुशांत का मोबाइल फोन नहीं मिला है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस को चार बार चिठ्ठी भी भेजी लेकिन पुलिस ने उसका जवाब अभी तक नहीं दिया है।

राउत की सफाई

वही शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने अपने बयान पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि देश को मुंबई पुलिस पर भरोसा करना चाहिए। पुलिस मामले की तह तक जाना चाहती है। उनका कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनके कहने का अर्थ कुछ और था। आपको बता दें कि सुशांत के चेहरे भाई के नोटिस भेजने के बाद संजय किया प्रतिक्रिया सामने आई है।

जिया खान की मां का बयान

इन सबके बीच इस केस में दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया का बड़ा बयान सामने आया है। राबिया ने रिया की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ईटाइम्स से हुई बातचीत में रिया के खिलाफ शंका जताई है। उन्होंने रिया को चालाक और हेरफेर करने वाली बताया है। साथ ही यह प्रश्न किया है कि सुशांत को मानसिक दबाव से बाहर निकालने के लिए रिया ने क्या किया।

वही पुलिस ने गुरुवार को रिया से 11 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस का सवाल था कि सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले गए लेकिन रिया के अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर नहीं किए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *