Sure Way to Get Money: मेहनत करने के बाद भी नहीं हो रही है धन की प्राप्ति, करें ये अचूक उपाय

Sure Way to Get Money

Sure Way to Get Money: अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी हाथ में पैसे नहीं आ रहे हैं। आए दिन पैसे की किल्लत बनी रहे तो मन विचलित हो जाता है। हर व्यक्ति की ये कामना होती है कि मां लक्ष्मी उससे प्रसन्न रहें, मां लक्ष्मी उस पर अपनी कृपा बरसाती रहें। उसे धन वैभव की कभी कमी ना रहे।

Sure Way to Get Money

मां लक्ष्मी उन्हीं से प्रसन्न रहती हैं जिनका आचरण और विचार दोंनों में शुद्धता होती है। धन पाने के लिए मेहनत करना अतिआवश्यक है। अगर मेहनत करने और तमाम प्रयास करने पर भी आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही है। जिसकी वजह से आप कर्ज में डूब चुके हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। धन प्राप्ति के लिए इन अचूक उपायों को करें।

ये भी पढ़ें- Basic education department: 28 जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी तैनात, 37 अधिकारियों के तबादले

Sure Way to Get Money: घर की देहली पर स्वास्तिक बनाएं

Sure Way to Get Money

 

प्रतिदिन सुबह ईश्वर को प्रणाम करते हुए उठें। सर्वप्रथम अपने घर की साफ-सफाई करें उसके बाद स्नान कर पूजा करें और पूरे घर में सुगंधित धूप जला दें। उसके बाद अपने घर की देहली का पूजन करें, देहली के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं और उसके ऊपर चावल की ढेरी बनाएं, पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सुपारी लेकर उसपर कलावा बांध दें। उन सुपारियों को एक-एक चावल की ढेरी के ऊपर रखें। इस उपाय को करते समय मन में ये विश्वास रखें कि मां लक्ष्मी आपके घर अवश्य पधारेंगी।

Sure Way to Get Money: घर में लक्ष्मी-विष्णु जी का बड़ा चित्र लगाएं

Sure Way to Get Money

 

मां लक्ष्मी धन की देवी और भगवान विष्णु की संगिनी हैं इसलिए घर में लक्ष्मी जी और विष्णु जी का एक बड़ा सा फोटो लगाना चाहिए। अपने घर में शालिग्राम को विराजमान करना चाहिए। और नियमित रुप से पंचामृत, चंदन आदि से पूजन करना चाहिए।

Sure Way to Get Money:

प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल फूल अवश्य चढाएं

Sure Way to Get Money

 

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। उन्हें लाल फूल प्रिय हैं इसलिए हर शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

Sure Way to Get Money

दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु का जलाभिषेक करें

Sure Way to Get Money

 

मां लक्ष्मी और विष्णु जी को शंख बेहद प्रिय है। दक्षिणावर्ती शंख का बहुत महत्व माना जाता है। शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें और उससे विष्णु जी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं।

 

Sure Way to Get Money

आटे और गुड़ से बनी रोटी गाय को खिलाएं

Sure Way to Get Money

 

गुरुवार का दिन बृहस्पति महाराज का दिन है इस दिन सवा 5 किलो आटा और सवा किलो गुड़ को मिलाकर रोटियां बनाएं, इन रोटियों को शाम के समय किसी गाय को खिला दें, यह उपाय 3 गुरुवार तक करना चाहिए। इससे घर की दरिद्रता समाप्त होती जाती है।

Sure Way to Get Money

तिजोरी में 5 कौड़ी करेगा कमाल

Sure Way to Get Money

 

तिजोरी को कुबेर जी का प्रतीक माना गया है। किसी नए पीले कपड़े में 5 कौड़ी, थोडा सा केसर, चांदी के सिक्के बांध लें। अब इस गांठ को तिजोरी या पैसे रखनी की जगह पर रखें। साथ ही साबुत हल्दी की गांठें भी रख दें। लेकिन ध्यान रहें कि तिजोरी को कोई भी गंदे हाथों से न छुए। कुछ दिनों में पैसों से संबंधित परेशानियां दूर होने लगेंगी।

बताए गए इन छोटे-छोटे उपायों को करने से धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होंगी और आपके बिगड़ते काम बनने लगेंगे। घर से दरिद्रता दूर होगी। धन और वैभव का आगमन होगा और घर परिवार खुशहाल रहेगा।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *