IPL 2020: दूसरे ही मैच मे सुपर ओवर, पंजाब का शर्मनाक रिकॉर्ड

रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL का दूसरा मैच खेला गया। दुबई मे खेला गया यह मैच आखिरी ओवर मे टाई हो गया और मुक़ाबला जा पहुँचा सुपर ओवर मे।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 157 रन बनाया। जवाब मे पंजाब आखिरी गेंद पर लक्ष्य प्राप्त करने मे असफ़ल रहें और मैच सुपर ओवर मे चला गया।

 

नही चले दिल्ली के दिग्गज

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले दिल्ली को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। कप्तान लोकेश राहुल का ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। दिल्ली ने अपने पहले 3 विकेट 4 ओवर मे 13 रन पर ही गँवा दिये। धवन (0), पृथ्वी शॉ (5) और शिमरोन हेटमायर (7) आते ही वापस लौट गये।

इसके बाद ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को सम्भाला। दोनो के बीच चौथे विकेट के लिये 73 रनों की साझेदारी हुई। पंत ने 4 चौकों की मदद से 29 गेंद पर 31 और कप्तान अय्यर ने 3 छक्को से 32 गेंद पर 39 रन बनाये।

आखिर के ओवरों मे मार्कस स्तॉयनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रन आउट होने से पहले स्टॉयनिस ने 7 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए मजह 21 गेंदो मे 53 रन बना दिये। जिससे दिल्ली 20 ओवरों मे 8 विकेट खोकर 157 रन बना सकी।

पंजाब के लिए शमी ने 4 ओवर मे 15 रन देकर 3 विकेट और कॉरट्रेल ने 4 ओवर मे 24 रन देकर 2 विकेट लिये।

 

लक्ष्य से चूके पंजाब के किंग्स

157 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिये यह कोई बड़ा लक्ष्य नही था। अब तक UAE मे 100% जीत का रिकॉर्ड रखने वाले पंजाब के पास इसे बरकरार रखने का पूरा मौका था।

कप्तान के एल राहुल, 21(19) और मयंक अग्रवाल ने पंजाब के लिये अच्छी शुरुआत की। 5वें ओवर मे पंजाब ने 30 के स्कोर पर कप्तान के रूप मे अपना पहला विकेट गँवा दिया। इसके बाद पंजाब की टीम आयाराम-गयाराम साबित होने लगी। नतीजतन 10 ओवर मे पन्जाब ने 55 रन पर अपने 5 विकेट गँवा दिये।

इसके बाद अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को सम्भाला। आखिर के ओवर मे पंजाब को जीत के लिये 13 रनों की जरूरत थी।
मयंक अग्रवाल ने पहली तीन गेंदो पर 6, 2 और 4 रन बनाये और स्कोर टाई हो गया। चौथी गेंद डॉट होने के बाद अगली गेंद पर मयंक दीप बैकवर्ड पॉइंट पर कैच हो गये। मयंक ने 7 चौके और 4 छक्को की मदद से 60 गेंद पर 89 रन बनाये। ये मयंक का IPL मे सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा।

आखिरी गेंद पर पंजाब को जीत के लिये 1 रन बनाने थे। स्टॉयनिस ने आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन को कैच करा दिया और मैच टाई हो गया।

 

सुपर ओवर मे पंजाब का शर्मनाक रिकॉर्ड

सुपर ओवर मे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के सामने दिल्ली के कैगिसो रबादा थे। पंजाब को जीत की दहलीज पर पहुँचाने वाले मयंक को बल्लेबाजी के लिये नही उतारा गया। पहली गेंद पर निकोलस पूरन के साथ आये कप्तान राहुल ने 2 रन लिये। अगली दो गेंदो मे रबादा ने कप्तान राहुल और पूरन को आउट कर दिया। इससे पंजाब सुपर ओवर मे सिर्फ 2 रन बना सकी। यह अब तक के IPL इतिहास मे सुपर ओवर मे बना सबसे कम स्कोर है।

पंजाब की ओर से 2 रन डिफेन्ड करने उतरे शमी ने दूसरी बॉल वाइड फेंक दी। अगली गेंद पर पंत ने 2 रन लेकर यह मैच आसानी से दिल्ली के नाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *