गांधीनगर: गुजरात सरकार ने राज्य कर्मचारियों के दीपावली का तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारियों को दस हजार रूपये उपहार के तौर पर दिये जाएंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने गुरुवार को घोषणा की है कि 5 लाख से अधिक राज्य कर्मचारी दिवाली उत्सव के लिए 10,000 रुपये के ब्याज मुक्त त्योहार का लाभ उठा सकेंगे।
रूपानी ने कहा कि कर्मचारियों को त्योहार की अग्रिम राशि के तौर पर दिवाली उपहार के रूप में 10,000 रुपये दिए जाएंगे, जो 10 मासिक किश्तों में वापस किया जाएगा।
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों को पैसा पेकार्ड के रूप में दिया जाएगा।