South China Sea: ताइवान चीन में झड़प जारी, कोई किसी से कम नहीं

South China Sea: ताइवान- चाइना में झड़प जारी है। Taiwan China का सामना करने की पूरी कोशिश कर रहा है। यहां कोई किसी से कम नहीं है, इसको साबित करने की होड़ है। शुक्रवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। ताइवान ने अपने एयर स्पेस में घुसे चीनी फाइटर जेट सुखोई-35 को मार गिराया है। इसके बाद चीन ने जवाब में दो मिसाइल दागे हैं।

आपको बता दें कि चीन और ताइवान के बीच बढ़ते विवाद को लेकर अमेरिका ताइवान के साथ है। अमेरिका ताइवान को ड्रोन, जेट, मिसाइल और हथियार देने के लिए सहमत हो गया है। ताइवान भी इनके खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है। गोला बारूद इकट्ठा करने के साथ वह अपनी सैन्य टुकड़ी को भी मजबूत कर रहा है।

हालांकि इस घटना पर चीन और ताइवान की तरफ से इनकार किया जा रहा है। लेकिन इसकी पुष्टि ताइवान की मीडिया द्वारा की जा चुकी। वही चीन द्वारा सुबह 11:45 पर समुंद्र में दागी दो मिसाइलों पर भी किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *