सोनिया गांधी और राहुल गांधी अमेरिका रवाना, नहीं होंगे मॉनसून सत्र का हिस्सा

संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व अध्यक्ष वायनाड (Wainad) के सांसद श्री राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सोनिया गांधी के रूटीन चेकअप के लिए अमेरिका (America) रवाना हो गए हैं। इस वजह से वह 14 सितंबर सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ( Congress Party Spokesperson Randeep Surjewala) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अपने रुटीन चेकअप (Routine Checkup) के लिए अमेरिका रवाना हो रही हैं। उनकी देखभाल के लिए उनके साथ उनके सुपुत्र श्री राहुल गांधी भी जा रहे हैं। सोनिया गांधी का चेकअप पहले ही होना था लेकिन कोविड-19 की वजह से इसमें देरी हो गई।

सोनिया गांधी इससे पहले 30 अगस्त को हुई रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती हुई थी। जहां से 2 सितंबर को उन्हें छुट्टी मिली थी। खबर है कि सोनिया गांधी सितंबर के आखिरी हफ्ते में स्वदेश वापस लौट सकती हैं वहीं राहुल गांधी 1 सप्ताह बाद ही भारत लौटकर संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session) में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *