Shani Rashi Parivartan 2022: 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहैं, जाने किनकी बदलेगी किस्मत

Shani Rashi Parivartan 2022

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि ग्रह की जब भी चाल बदलता है, तब इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। वो अलग बात है कि किसी के जीवन में खुशियों का अंबार लग जाता है, तो किसी का जीवन कष्टों से भर जाता है। शनि को सभी ग्रहों में न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है और इस लिए माना जाता है कि मनुष्य के कर्मों का फल शनिदेव ही देते है।

Shani Rashi Parivartan 2022

4 राशि (Shani Rashi Parivartan 2022) वालों की बदल जाएगी किस्मत

30 सालों बाद शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में शनि के प्रवेश करते ही सिंह राशि, वृषभ राशि, मेष राशि और धनु राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। इन राशि वालों के अटके हुए काम बनने लगेंगे और तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़ें-UP Assembly Election 2022: आज होगी पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी की जनसभा

एस्ट्रोलॉजर राजेश तिवारी ने बताया कि 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगें। पंडित राजेश तिवारी के अनुसार, शनि कुंभ राशि के स्वामी ग्रह है। स्वामी ग्रह होने के कारण कुंभ राशि वालों पर इनकी विशेष कृपा होगी। तुला, मेष, वृ़षभ, धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि वालों (Shani Rashi Parivartan 2022) को सावधानी बरतने की जरूरत

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को नौकरी में लाभ प्राप्त करने के बहुत अवसर मिलेंगे इनको कई माध्यमों से धन मिलने के योग बन रहा है। सिंह राशि के जातक नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल दिखाई दे रहा है। इनको अपने बड़े अधिकारियों का आपको भरपूर सहियोग मिलेगा।

एस्ट्रोलॉजर राजेश तिवारी जी से अपना राशि फल जानने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशि- मेष राशि वाले लोगों की साठे साती से मुक्ति मिल जाएगी, ये गोचर उनके लिए शुभ साबित होगा। धन लाभ की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यस्थल में मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए यह समय बहुत ही उचित है। पुराने रोगों से मुक्ति मिल जाएगी।

वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए शनि का पारगमन लाभप्रद साबित होगा। आजीविका में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों वर्ग को विशेष तौर पर लाभ प्राप्त होगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा का सपना भी पूरा हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन संपत्ति में वृद्धि प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए वाहन और मकान मिल सकता है। व्यवसाय में फायदा मिलेगा। नई नौकरी मिलने के बहुत आसार है।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने की वजह से मीन राशि के जातक साढ़े साती के प्रभाव में आ जाएंगे कुंभ राशि वारों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *