RSS के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर केलकर का निधन, सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया।

जानकारी के मुताबिक भोपाल स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शने के लिए रखा जाएगा। उज्जैन में शनिवार के दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी मौत पर शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

सीएम चौहान ने इस दौरान कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रभाकर राव केलकर के गोलोकगमन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित था। मुझे उनका सदैव यथोचित मार्गदर्शन मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *