Sawan Puja 2021: शिव पूजन के लिए बेलपत्र नहीं हैं तो शिवलिंग पर चढ़ाएं ये दालें, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Sawan Puja 2021

Sawan Puja 2021: सावन का महीना चल रहा है। सावन का पूरा महीना शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव (lord shiva) और माता पार्वती की पूजा और अराधना की जाती है। भगवान सावन के महीने में भगवान शिव पर बेलपत्र, धतूरा, जल और दूध चढ़ाया जाता है।

Sawan Puja 2021

Sawan Puja 2021: अगर पूजन सामग्री में बेलपत्र न हो तो क्या करें

Sawan Puja 2021 शिव पूजन की सामग्री में बेलपत्र का बहुत ज्यादा महत्व होता है। मान्यता है कि भगवान शिव पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र पूजा वाले दिन नहीं तोड़ा जाता, इसे एक दिन पहले तोड़कर रखना होता है। लेकिन अगर आप एक दिन पहले बेलपत्र तोड़ना भूल गए हैं तो दुखी या विचलित होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। आप बेलपत्र की जगह कुछ दालें है जो भोलेशंकर को चढ़ा सकते हैं। ये दालें भगवान शंकर को अति प्रिय हैं। आइए जानते हैं महादेव को कौन-कौन सी दालें बेहद पसंद हैं।

ये भी पढ़ें- Horoscope Today 04 August: जानिए…क्या है आज का राशिफल

Sawan Puja 2021: भगवान शिव को ये दालें है बेहद प्रिय, इन्हें अर्पित कर भोले को कर सकते हैं प्रसन्न

अरहर दाल- शिव जी पर अरहर दाल या इसके पत्ते चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। रोजाना सुबह शिव जी पर अरहद दाल या इसके पत्ते चढ़ाने से जीवन के दुखों का नाश होता है।

मूंग दाल- भगवान शिव को मूंग दाल काफी पसंद है। ऐसे में आप रोजाना शिव पूजन में इसे चढ़ा सकते हैं। इससे जीवन की समस्याएं दूर होंगी और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

काले तिल– शिवलिंग पर बेलपत्र या फूल की जगह काले तिल चढा सकते है। माना जाता है कि इससे जीवन के समस्त कलह-क्लेश दूर हो जाते हैं। मानसिक व शारीरिक स्वस्थ बेहतर होता है।

गेहूं- भगवान शिव पर गेंहू चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इससे भगवान शिव की जल्दी कृपा होने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

तो पूजन सामग्री में अगर आपके पास बेलपत्र नहीं है तो उपर बतायी गई सामग्रियों में ये दालें शामिल करें और शिव जी को पूरे भक्तिभाव से अर्पित करें। भगवान शिव प्रसन्न होंगे

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *