Sawan First Monday: आज सावन का पहला सोमवार, जानिए शिव शंकर की पूजा के शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sawan First Monday

Sawan First Monday: आज है सावन का पहला सोमवार। 26 जुलाई को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार को हिंदू पंचांग के अनुसार, महासंयोग का योग बन रहा है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया के साथ सावन का पहला सोमवार भी है। हिंदू धर्म में सावन महीने के साथ ही इसके सोमवार का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। श्रावण मास का पहला सोमवार कुंवारी लड़कियों के लिए भी फलदायी होता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से अच्छे और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2021: सावन का महीना आज से शुरु, जानिए सावन के महीने में क्या करें, क्या न करें

कहते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सोमवार का दिन खुद को भोलेनाथ के समक्ष समर्पित करने वाला दिन होता है। ऐसे में श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले सोमवार को शिव भक्त भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए व्रत आदि भी रखते हैं।

Sawan First Monday: सावन के पहले सोमवार के दिन बनने वाले विशेष संयोग और पूजा मुहूर्त

सावन के पहले सोमवार को सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग अपने नाम के अनुरुप भाग्य और वैवाहिक सुख को बढ़ाने वाला है। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक धनिष्ठा योग रहेगा। उसके बाद शतभिषा योग लग जाएगा।

Sawan First Monday: सोमवार को इस तरह करें भगवान शिव को प्रसन्न

सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।

शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।

भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।

भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।

भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं।

इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

Sawan First Monday: सावन के पहले सोमवार के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

यमगंड- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दोपहर- 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल।

दुर्मुहूर्त काल- दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 01बजकर 49 मिनट तक।

इसके बाद 03 बजकर 38 मिनट से 04 बजकर 32 मिनट तक।

पंचक- पूरा दिन

भद्रा- दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से 27 जुलाई सुबह 02 बजकर 54 मिनट तक।

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *