Sawan 2021: सावन का महीना आज से शुरु, जानिए सावन के महीने में क्या करें, क्या न करें

Sawan 2021

Sawan 2021: पूरे साल में जो सबसे लंबा चलने वाला महीना होता है वो हैं सावन का महीना। 25 जुलाई यानी आज से शुरु हो रहा है सावन का महीना। सावन का महीना मतलब शिव शंकर, महादेव का महीना। इस पूरे महीने में अगर अपने मन संयमित कर, नियम के साथ रहा जाए तो भक्तों पर भोले शंकर अपनी अपार कृपा बरसाते हैं।

बता दें कि सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है। विशेष पूजा-अर्चना भोले भक्त इस पूरे महीने शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इस महीने में कुछ ऐसे काम है जिन्हें वर्जित माना जाता है।  तो चलिए जानते हैं कि सावन के महीने में कौन से काम करें और कौन से काम से बचें।

Sawan 2021: सावन के महीने में करें ये शुभ कार्य

  • सावन के महीने में आपका तन और मन भगवान शिव की आराधना में केंद्रित होना चाहिए। भोले शंकर की पूरी मनोकामना के साथ पूजा करें। सावन के महीने में हर दिन भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए। अगर आप हर दिन जल अर्पित नहीं कर पा रहे हैं तो सावन के हर सोमवार को मंदिर जाकर भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाएं, पुष्प अर्पित करें और जलाभिषेक करें।
ये भी पढ़ें- UP Government Announcement: हर मंडल मुख्यालय पर बनेंगे अत्याधुनिक सैनिक स्कूल
  • सावन के महीने में अपने खान-पान को अच्छा रखें। सावन के महीने में हल्का भोजन करें और ऐसा भोजन करने से बचें जिन्हें पचाने में ज्यादा समय लगता हो। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है। अगर इस मौसम में खानपान सही नहीं रखा गया तो सेहत खराब भी हो सकती है।

 

  • सावन के महीने में कीड़े-मकोड़े बहुत ज्यादा निकलते हैं जो घर में नकारात्मकता बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इस मौसम में अपने घर को साफ-सुथरा रखें। इस पूरी महीने अपने घर में सुगंधित धूप जरूर जलाएं। इससे आपके घर का पूरा वातावरण पवित्र रहेगा। पूरे सावन के महीने में दिन में एक बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

 

  • जो लोग किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान हैं, वो सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। आप घर में किसी पंडित को बुलाकर भी इस मंत्र का जाप करा सकते हैं। इससे आप पूरे साल निरोग और स्वस्थ रहेंगे। सावन के महीने में जो लोग हर दिन आरती करते हैं, उन्हें भोले शंकर का विशेष आशीर्वाद मिलता है।

Sawan 2021- सावन में इन कार्यों को करने से तौबा करें

  • सावन के महीने में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग नॉनवेज खाते हैं उन्हें सावन के महीने में इससे परहेज करना चाहिए।
  • झूठ का सहारा लेकर कोई काम ना करें. भोले शंकर छोटी सी पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन जो लोग झूठ का सहारा लेकर काम करते हैं, उन्हें भगवान शुभ फल नहीं देते हैं

 

  • इस महीने में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बहुत फलता है। उनके अनादर से बचें और सेवा भाव से उन्हें प्रसन्न रखें कोई भी ऐसा कटु वचन ना बोलें जिससे उनका मन दुखी हो जाए या वो नाराज हो जाएं। क्रोध से बचें और घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें। क्रोध करने से जीवन में नकारात्मक सोच उत्पन्न होती है। क्रोध से बचें और घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

 

  • अगर आप सावन के महीने में सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो उसके नियमों का पूरी तरह पालन करें। व्रत को कभी भी अधूरे में नहीं छोड़ना चाहिए। जैसे कि कुछ लोग चार सोमवार व्रत का संकल्प लेते हैं लेकिन दो ही करके छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप सक्षम नहीं है तो व्रत करने का संकल्प ना लें। व्रत के दौरान आपका आचरण पूरी तरह पवित्र रहना चाहिए। इससे सावन का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी होगा।

 

  • सावन के महीने में अगर आप पूरे विधि-विधान से भोले शंकर की पूजा अर्चना करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं तो महादेव आप पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे। भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *