Samajwadi Party Manifesto: सपा ने जारी किया घोषणा पत्र, 2025 तक किसानों का कर्ज होगा माफ

Samajwadi Party Manifesto

Samajwadi Party Manifesto: आज मंगलवार को जहां भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देने का वादा किया, तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी आज विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश की जनता खासकर किसान भाइयों से कहा कि 2025 तक सभी किसानों का ‘कर्ज मुक्त’ कर दिया जाएगा और गरीब किसानों के लिए ‘कृण मुक्ति’ कानून बनाया जाएगा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने अन्य कई वादे किए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया।

ये भी पढ़ें- UP Elections BJP Manifesto: आज बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानिएं घोषणा पत्र में क्या है खास

Samajwadi Party Manifesto: ‘समाजवादी वचन पत्र’ रखा गया है नाम

समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का नाम साथ ‘समाजवादी वचन पत्र’ रखा है। इसके साथ इसे ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ की टैग लाइन भी है। गन्ना किसानों को उनकी फसल का भुगतान 15 दिनों के अंदर किया जाएगा। बीमा और पेंशन देने की बात भी कही गई साथ ही सभी तरह  के फसलों के लिए एमएसपी देने की व्यवस्था भी समाजवादी पार्टी करेगी। भारतीय जनता पार्टी की तर्ज पर समाजवादी पार्टी ने भी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।

Samajwadi Party Manifesto
Samajwadi Party Manifesto

Samajwadi Party Manifesto: गन्ना किसानों को 15 दिनों में भुगतान

Samajwadi Party Manifesto
Samajwadi Party Manifesto

आज घोषणा पत्र जारी करते समय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि  “सभी फसलों के लिए एमएसपी दिया जाएगा और गन्ना किसानों को 15 दिनों में भुगतान मिल जाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो इसके लिए एक कोष तैयार किया जाएगा।” साथ ही ये भी कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। किसानों की आय में सुधार आए इस दिशा की ओर काम किया जाएगा।

Samajwadi Party Manifesto: 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त

कामधेनू योजना को फिर से शुरू करने की बात कही गई। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। सभी गांव में सीसीटीवी लगाए जाएंगे और फ्री वाईफाई जोन बनाया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया जाएगा। प्रदेश की गरीब जनता का इलाज मुफ्त में होगा।

Samajwadi Party Manifesto: 12वीं पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप

12वीं पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में मॉडल स्कूल खोलने की बात भी समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल है। दलितों और महिलाओं के विरुद्ध हेट क्राइम पर प्रदेश में कानून को सख्त किया जाएगा। बीपीएल महिलाओं को 18 हजार रुपए पेंशन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *