रूसी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

मॉस्को Moscow: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार की शाम रूसी विदेश मंत्री से रूस की राजधानी मॉस्को में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत और रूस से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत की। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर फोटो साझा किया।

वहीं विदेश मंत्रालय (Ministry of external affairs) के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने भी भारतीय जनता से जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बैठक के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय मामलों, क्षेत्रीय घटनाक्रम समेत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि केवल द्विपक्षीय मामले ही नहीं बल्कि विदेश मंत्री रूस की राजधानी मास्को में आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्‍सा लिए।

इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने ट्वीट कर भी यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक में हुई।यह बातचीत हमारे विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक भागीदारी को दर्शाती है।

इसके साथ ही उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य और देशों के विदेश मंत्रियों की सामूहिक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल रहे। यह एससीओ विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक थी। जिसमें भारत ने पूर्ण सदस्य के रूप में भागीदारी की।

आपको बता दें कि 2017 में भारत और पाकिस्तान को एपीओ का स्थाई सदस्य घोषित किया गया। इससे पहले 2005 में पाकिस्तान को इस संगठन से जोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *