Russia Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की एक और कोशिश नाकाम, रूस के खिलाफ UNGA में प्रस्ताव नहीं हो सका पारित

Russia Ukraine War Update

Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को करीब एक महीना होने को आया है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। जिसमे कई स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई है। यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है, लेकिन रूस रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में विश्व स्तर पर रूस की निंदा होने लगी है। रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में यूक्रेन और सहयोगी देशों ने मानवीय संकट की स्थिति पर रूस के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया है। जिससे रूस पर लगाम लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें- Yogi Meet UP Governor: यूपी में इस बार डिप्टी सीएम के नाम पर सस्पेंस, योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

Russia Ukraine War Update: भारत ने नहीं की वोटिंग

Russia Ukraine War Update
Russia Ukraine War Update

आपको बता दें, रूस-यूक्रेन संटक को खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) रूस के खिलाफ जो प्रस्ताव पेश किया गया उसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) देशों ने वोटिंग की जिसमें भारत ने एक बार फिर से अपने आप को दूर रखते हुए वोटिंग नहीं की।संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ कई देशों ने वोटिंग की लेकिन भारत इससे दूर रहा।

Russia Ukraine War Update: 140 देशों ने रूस के खिलाफ वोटिंग की

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को तुरंत खत्म करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव रखा था। बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ भारत के अलावा अन्य 38 देशों ने भी वोटिंग करने से इनकार कर दिया। साथ ही 140 देशों ने रूस के खिलाफ वोटिंग की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के प्रस्ताव के खिलाफ 5 देशों ने वोट डाला। जिस वजह से रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया।

Russia Ukraine War Update: ‘यूक्रेन पर आक्रमण के मानवीय परिणाम’ का मसौदा किया गया पेश

Russia Ukraine War Update
Russia Ukraine War Update

बता दें, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर 11 आपातकालीन विशेष सत्र शुरू किया है। जिसमें रूस के खिलाफ यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने ‘यूक्रेन पर आक्रमण के मानवीय परिणाम’ के मसौदा प्रस्ताव को पेश कर वोटिंग की। लेकिन रूस के खिलाफ प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। रूस के खिलाफ पेश किए ‘यूक्रेन पर आक्रमण के मानवीय परिणाम’ के मसौदा प्रस्ताव को पास करने के लिए की गई वोटिंग में 9 वोट कम थे जिस वजह से रूस के खिलाफ मसौदा प्रस्ताव पास नहीं हो पाया।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *