भारत मे कोरोना का कहर, लगातार दूसरे दिन भी बना रिकॉर्ड

 

देश में कोरोना के संक्रमितों की बढ़ती संख्या लगातार नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। जहाँ गुरुवार को देश मे रिकॉर्ड 96 हजार 760 नये केस मिलें वहीं शुक्रवार को इसमे और भी बढ़त दर्ज की गई। देश मे पिछले 24 घंटे मे रिकॉर्ड 97 हजार 654 नये केस मिले हैं। पिछले 24 घंटों मे 1 हजार 201 लोगों की जान गई जो गुरुवार के 1 हजार 213 के आँकड़ो से गिनती भर ही कम है।

भारत में कोरोना के कुल 46 लाख 59 हजार 984 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। अब तक देश मे 77 हजार 566 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

इस बीच शुक्रवार को कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया। शुक्रवार को कुल 81 हजार 455 लोग कोरोनामुक्त हुए जो कुछ राहत की बात जरूर है। फिलहाल भारत मे अब कुल 9 लाख 57 हजार एक्टिव केस रह गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *