“संस्कार से बलात्कार रुक सकता है शासन और तलवार से नहीं”

Uttar Pradesh: यूपी के बलिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का यूपी में बढ़ते रेप पर लड़कियों के संस्कार पर आरोप करते हुए शर्मनाक बयान दिया है। हाथरस घटना की पृष्ठभूमि पर सुरेंद्र सिंह का मानना है कि अगर मां-बाप अपने बच्चियों को संस्कार देते तो बलात्कार जैसी घटना रुक सकती थी शासन और प्रशासन के डर से ऐसी घटनाएं को नहीं रोकी जा सकता है।

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा है कि”माता पिता अपने जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने-चलने तथा उनको शालीन वातावरण में रहने का तरीका सिखाना चाहिए। यही सब का धर्म है यही सरकार का धर्म है तथा परिवार का धर्म है।”

इससे पूर्व भी सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते रहे हैं। बीते साल सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि मुस्लिम कई पत्नियां रखते हैं, और उनसे कई सारे बच्चे पैदा करते हैं और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं। इतना ही नहीं वह डॉक्टरों को राक्षस और पत्रकारों को दलाल भी बोल चुके हैं।

हिंदू धर्म बचाने के लिए विधायक ने हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया था। हालांकि भाजपा लगातार उनके बयानों को नजरअंदाज करते आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *