फेसबुक विवाद में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की एंट्री

भारत में फेसबुक(Facebook) विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसमें अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला(Randip Singh Surjewala) की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने ट्विटर(Twitter) के माध्यम से कार्टून साझा कर बीजेपी(BJP) और आरएसएस(RSS) पर निशाना साधा है।जिसके बाद अब इस विवाद में सियासी तड़का लग गया।

रणदीप सुरजेवाला ने इस पोस्टर को साझा किया है उसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पोशाक में एक व्यक्ति फेसबुक के लोगों पर हाथ रख कर शपथ लेता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी नजर आ रहा है।जिसमे वह कह रहा है कि “शपथ लेता हूं कि मैं जुकरबर्ग द्वारा स्थापित सभी नियमों का पालन करूंगा और…”

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से यह विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। यह मामला तब शुरू हुआ जब वॉल स्ट्रीट जनरल में प्रकाशित भारत में फेसबुक के जरिए हेट स्पीच का जिक्र हुआ। जिसमें बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के एक विवादित पोस्ट का भी जिक्र किया गया।इस मामले में फेसबुक कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस तरह के पोस्ट का विरोध किया लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा था। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को फेसबुक से अपना जनमत तैयार करने का जरिया बताया। वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कहा कि फेसबुक और सोशल मीडिया नियंत्रण के लिए बीजेपी फेसबुक के अधिकारियों से सांठगांठ की है।

इन बयानों का पलटवार करते हुए रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया बीजेपी से नियंत्रित है।चुनाव के पहले डाटा को हथियार बनाते हुए जो लोग रंगे हाथों पकड़े गए थे। कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक से गठजोड़ पकड़ा गया। इसके बाद ऐसे लोग बेशर्मी से सवाल खड़े कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *