रांची: एयर एशिया के विमान से पक्षी टकराया, बाल-बाल बचे यात्री

रांची से मुंबई के लिए रवाना होने वाली I5-62 एयर एशिया के विमान से पक्षी टकरा गया। हादसा विमान के उड़ान भरते वक्त हुआ। पक्षी के टकराने के बाद उड़ान रोक दी गई। विमान में कुल 147 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आपको बता दें कि 11:50 पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यह विमान उड़ान भर रहा था।उसी वक्त पायलट को यह आभास हुआ कि विमान से कुछ टकरा गया है। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान की उड़ान को रोक दिया। इसके बाद इंजीनियर और टेक्नीशियन की टीम मौके पर पहुंचकर विमान की जांच कर रही है।

एयरलाइंस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि कंपनी के विमान वीटी-एचकेजी का परिचालन रांची से मुंबई के लिए उड़ान संख्या आई 5-632 के तौर पर किया जा रहा था। आज शनिवार की सुबह 11:50 के समय एक पक्षी इससे टकरा गया।

उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहां कि इसके बाद पायलट ने उड़ान रोक दी। रांची एयरपोर्ट पर मौजूद टीम में तुरंत विमान का निरीक्षण शुरू कर दिया। हालांकि अभी विमान की जांच हो रही है। जांच पूरी होते हैं विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। राहत की खबर यह है कि इस अफरातफरी में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची है। विमान में कुल 147 यात्री एवं क्रू मेंबर सवार हैं।

बीते ही दिन केरल के कोझीकोड में हुए विमान दुर्घटना से पूरे देश में भय की स्थिति बनी हुई है। लैंडिंग के समय विमान के संतुलन बिगड़ने से वह बेकाबू हो घाटी में जा गिरा। इस घटना में दो पायलट सहित 19 लोगों की जान चली गई है। वहीं 123 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज मल्लपुरम के अस्पताल में जारी है। इस घटना पर जांच जारी है। लेकिन इस घटना ने सभी विमान यात्रियों और उड़ान कंपनियों को सतर्क कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *